गंगरार | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास का गंगरार में स्वागत किया गया। गुरुवार शाम को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के हाल ही में जालौर में प्रदेश कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित होने पर उपशाखा गंगरार के शिक्षकों व विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। व्यास के गंगरार पहुंचने पर बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम हनुमान मंदिर में हुआ।