पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महायज्ञ में मां कात्यायनी की आराधना

महायज्ञ में मां कात्यायनी की आराधना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | श्री दादू आश्रम गंगरार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में सोमवार को मां कात्यायनी की आराधना की गई। यज्ञ समिति अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि 108 बालयोगी राजऋषि गंगादास महात्यागी महाराज व पं. मुकेश शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न जोड़ों ने विधान पूर्वक आराधना कर यज्ञ में आहुतियां दी। अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने यज्ञनारायण की परिक्रमा कर मंगल कामना की। रात्रि में आयोजित रामलीला में सीताहरण व लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। यज्ञ समारोह में उज्जैन से महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं...