पंप के कर्मचारियों से मारपीट 7500 लूटकर भागे 4 युवक
गंजबासौदा| गुलाबगंज रोड पर ग्राम पचमा के समीप मंगलवार शाम 7:30 बजे चार युवकों ने पेट्रोल पंप पर घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बदमाश कर्मचारियों पर चाकू अड़ाकर साढ़े 7 हजार रुपए भी लूटकर भाग गए। पंप संचालक दिनेश तिवारी ने बताया कि अनिल कुशवाहा और कपिल यादव पंप पर बैठे हुए थे तभी ग्राम पचमा निवासी प्रदीप कुशवाहा और गोलू कुशवाह अपने दो साथियों सहित पहुंचे और कर्मचारियों से अभद्रता कर चाकू अड़ाकर 7500 रुपए लेकर भाग गए।