गंजबासौदा| जम्मू के कठुआ में नाबालिग के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार शाम को पारासरी नदी के समीप मस्जिद से मुस्लिम समाज ने कैंडल के साथ मार्च निकाला। जय स्तंभ चौक पर कैंडल लगाई गई और घटना के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।