पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगद भुगतान नहीं होने से कारोबार हाे रहा प्रभावित

नगद भुगतान नहीं होने से कारोबार हाे रहा प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| व्यापार महासंघ की बैठक मंगलवार दोपहर आयोजित की गई। इस दौरान कृषि उपज मंडी में किसानों को उपज विक्रय के बाद नगद भुगतान न होने से व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की गई। संघ सदस्यों ने बताया कि नगर का व्यापार किसानों से चलता है।

शादी समारोह के समय बाजार में रौनक दिखाई देती है लेकिन इस वर्ष बाजार सूने दिखाई दे रहे हैं। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वैद्य ने कहा कि यह समस्या तहसील जैसे सभी नगरों की है। विपिन तिवारी, रोहित शर्मा ने बताया कि आयकर अधिकारी नगद भुगतान की बात करते हैं जबकि मंडी व्यापारी आयकर विभाग का हवाला देकर नगद भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर महामंत्री सतीश जैन ,उपाध्यक्ष मनोज डागा, महेश समैया संजय भावसार, कुंदन लाल सोनी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...