यूपी पुलिस को सौंपा युवक का शव, पिता ने कहा- हत्या हुई
गंजबासौदा| कोतवाली थाना पुलिस ने जिस युवक शिवराम सेन को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की बानपुर पुलिस को सौंपा था। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में सागर जिले के मालथौन में सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के पिता चंद्रप्रकाश सेन का आरोप है कि उसे बानपुर पुलिस ने मारा है। इस मामले में ललितपुर के एसपी ओपी सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। बानपुर थाना प्रभारी हाकिम सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है। उपनिरीक्षक राजेश तिवारी और आरक्षक को निलंबित किया है। सागर एसपी ने इस मामले की जांच शुरू की है। इस युवक के गुम होने की रिपोर्ट उसके पिता ने गुम इंसान के रूप में बानपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
कोतवाली थाना प्रभारी योगेद्रसिंह दांगी ने बताया कि रात गश्त के दौरान उसे 12 अप्रैल को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा गया था। उसने अपना जो पता बताया था उसे सत्यापित करने ललितपुर के बानपुर पुलिस से संपर्क किया था। 13 अप्रैल को बानपुर पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी और आरक्षक शिवचरण उसको लेने आए। तो उनके सुपुर्द किया था।