जनपद अध्यक्ष पति और साथियों की शिकायत
गंजबासौदा| जनपद पंचायत के सीईओ संजय अग्रवाल ने जनपद अध्यक्ष पति मनोज यादव, जनपद सदस्य प्रयागसिंह रघुवंशी व साथियों के विरुद्ध गाली देने और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की है। जनपद सीईओ का आरोप है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में छह लोगों के नाम मेडिकल सर्टिफिकेट में कम उम्र होने से निरस्त कर दिए थे। इसके चलते शाम को जनपद अध्यक्ष पति और जनपद सदस्य ने सात- आठ लोगों के साथ आकर उस समय गालियां दीं और ट्रक से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना एसडीएम को भी दी है। इधर थाना प्रभारी योगेंद्र दांगी ने बताया कि सीईओ द्वारा दिया गया आवेदन मिला है। इस मामले की जांच की जा रही है।