पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की दलहन और तिलहन फसल एक केंद्र पर खरीदी जाए

किसानों की दलहन और तिलहन फसल एक केंद्र पर खरीदी जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को एसडीएम सीपी गोहल को ज्ञापन सौंपा । इसमें कहा गया है कि विक्रय केंद्रों पर 2 हेक्टेयर तक सीमा वाले किसानों की दलहन, तिलहन फसल शासन आदेशानुसार एक बार में एक ही केंद्र पर खरीदी जाए। इससे किसानों का परिवहन खर्च बच सकेगा। इधर किसानों के मोबाइल पर मैसेजों से खरीद बिक्री केंद्रों की गलत जानकारी आ रही है । इससे किसान गुमराह होकर अपनी फसल विक्रय से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र सिंह रघुवंशी , पूरनसिंह रघुवंशी, देवी सिंह रघुवंशी , रमेश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह रघुवंशी, पूरन सिंह ,रमेश दुबे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...