पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कवि सम्मेलन : रणबांकुरी दुर्गा भवानी हूं, झांसी की रानी हूं

कवि सम्मेलन : रणबांकुरी दुर्गा भवानी हूं, झांसी की रानी हूं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| मकबरा ग्राउंड पर नगर के प्रसिद्ध शायर जौहर बासौदावी की याद में आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें दूर- दूर से आए कवियों और शायरों ने अपनी कविताएं और गजलें अपने अंदाज में सुनाईं और श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरी । इसमें मुख्य रूप से होशंगाबाद से आए कवि और व्यंग्यकार बृज किशोर पटेल ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरी। कवयित्री हेमा बुखारिया ने अपनी रचना सुरसरि की धार हूं श्री कृष्ण की वाणी हूं रणबांकुरी दुर्गा भवानी हूं झांसी की रानी हूं रचना पढ़ी और वाहवाही लूटी ।भोपाल की सायरा साबिया असर ने अपनी गजलों से खूब रंग जमाया। राजगढ़ से आए हास्य एक्सप्रेस के नाम से मशहूर कवि दीपक दबंग ने श्रोताओं को हंसा- हंसाकर लोटपोट कर दिया। बेटियों पर अपनी रचना बेटियों से इस देश की पहचान है यारों मुझे इनके चेहरों में हिंदुस्तान नजर आता है सुना कर सबको भावुक कर दिया । इंदौर से आए प्रसिद्ध गीतकार बाबू घायल ने कोठे के घुंघरुओं में,तबाही का दर्द है सुनाकर माहौल को रंगीन बना दिया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरा का नगर के लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।

खबरें और भी हैं...