पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 होटलों की जांच, सफाई करने की दी हिदायत

7 होटलों की जांच, सफाई करने की दी हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

गर्मी जनित बीमारियों को रोकने शनिवार की दोपहर 2 बजे से चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर 7 होटलों पर खाद्य सामग्री की जांच की गई।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र , नए बस स्टैंड सहित गांधी चौक क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान होटलों की पानी की टंकियों और खाद्य सामग्री की जांच की गई। इसके साथ ही मिष्ठान्न भंडारों पर खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच का पहला दिन होने के कारण स्वास्थ्य निरीक्षक आरके नेमा ने सभी होटल संचालकों पर नियमित पेयजल टंकी साफ करने और खाद्य सामग्री ढंककर रखने की हिदायत दी। मिष्ठान्न भंडारों व होटलों पर दूषित मिठाई आदि तो नहीं मिली। यहां नमकीन और दही भी ढंका हुआ पाया गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य निरीक्षक आरके नेमा ने दुकान मालिकों को खाद्य सामग्री रखने वाले बर्तन नियमित साफ कराने की हिदायत दी। श्री नेमा ने बताया कि दूषित खाद्य सामग्री के विरुद्ध अभियान लगातार साल भर चलता है लेकिन गर्मी के दौरान चलने वाला यह विशेष अभियान वर्षा प्रारंभ होने तक चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...