पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेट नहीं खोलने पर गेटमैन की पिटाई

गेट नहीं खोलने पर गेटमैन की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| पवई-गंजबासौदा के मध्य रेलवे गेट नं. 287 पर ड्यूटी में तैनात गेटमैन मुन्नालाल को 3 अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे की राडों से पीटा। उनको गंभीर हालत में बेहोश छोड़कर भाग गए। यह घटना शुक्रवार रात 11:45 बजे की है। हमलावर बिना नंबर की ओमनी वैन से आए थे। गेटमैन ने गेट खोलने से मना किया तो गुस्साए लोगों ने उनके साथ मारपीट की। गेटमैन के बुरी तरह जख्मी होने के बाद वे उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर ग्यारसपुर रोड पर भाग गए। कोतवाली सहित आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला कायम किया है। घायल का उपचार शासकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...