जन्म दिवस...सेन महाराज का पूजन किया
गंजबासौदा| मप्र युवा सेन समाज संगठन के तत्वावधान में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 718 वां जन्मोत्सव मां शारदा शक्तिधाम सेन समाज धर्मशाला बरेठ रोड पर मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण की कथा और सेन महाराज का अभिषेक कर पूजन किया गया। शाम को संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला । मोहरसिंह सेन ने समाज की एकता पर बल दिया। समाजसेवी हरिमाते सेन ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया । मध्यप्रदेश युवा सेन समाज के प्रदेश संगठन मंत्री रामरतन सेन ने युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशाखोरी पर चिंता व्यक्त कर लगाम लगाने को कहा। संगठन के जिला अध्यक्ष सौदान सिंह सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने - अपने व्यवसाय को आधुनिक युग के हिसाब से संचालित करें। समाज को एकता के सूत्र में बांधें। कार्यक्रम में ग्याप्रसाद , प्रेमनारायण सेन , कृष्णा लाहौरी, जिला रेवाराम सेन, विनोद सेन, जीवन सेन, नारायण आदि शामिल थे।