वन परिक्षेत्र में अगले महीने से होगा तेंदू पत्ते का संग्रहण
गंजबासौदा| वन परिक्षेत्र के जंगलों से तेंदू पत्ता संग्रहण का कार्य मई महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। हालांकि मजदूर जंगलों से तेंदू पत्ता संकलन करने लगे हैं। पत्ता अपने घरों पर ही सुखा रहे हैं। जैसे ही वन समितियों के माध्यम से खरीदी शुरू होगी। मजदूर पत्तों को फड़ों के सुपुर्द करने लगेंगे। परिक्षेत्र अधिकारी आरकेएस चौधरी ने बताया कि तेंदू पत्ता संग्रहण तीन वन समितियों के माध्यम से किया जाता है। उनमें उदयपुर, पठारी और पठारी वन समिति आदि शामिल हैं। इस बार जंगल में अच्छा पत्ता मिलने और लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। इसके साथ ही पत्ते का गोदामीकरण समय से पूरा हो, उस पर ध्यान दिया जाएगा।