धर्म... 22 से 29 तक होगा मारुति महायज्ञ
गंजबासौदा| ग्राम मुरादपुर के श्री हनुमान मंदिर पर 22 से 29 अप्रैल तक मारुति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक पं. केशव गुरु द्वारा मारुति यज्ञ पर प्रवचन दिए जाएंगे। दोपहर बाद 3 से शाम 7 बजे तक पं. देवेंद्र भार्गव भागवत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन जन सहयोग से किया जा रहा है। महंत मदनमोहनदास महाराज ने बताया कि इस मौके पर नव निर्मित श्री सीताराम प्रतिमा और शिखर अभिषेक प्रतिष्ठा भी की जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियां मंदिर प्रांगण में शुरु हो गई हैं। कार्यक्रम में बाहर के संत महात्मा भी आएंगे।