तार फेंसिंग कर सड़क पर भूमि स्वामी का अतिक्रमण, अाने-जाने में दिक्कत
रहवासियों ने की एसडीएम से शिकायत
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
भूमि स्वामी और उसके क्रेता एसडीएम सीपी गोहल के सामने उस समय आपस में झगड़ने करने लगे जब भूमि स्वामी के खिलाफ रहवासी सड़क पर तार फेंसिंग कर अतिक्रमण करने की शिकायत लेकर शनिवार को उनके आवास पर पहुंचे ।
वार्ड क्रमांक 8 बेदनखेड़ी के लवकुश कॉलोनी निवासी आधा दर्जन लोगों की शिकायत थी कि काशीराम कुशवाह से उन्होंने प्लाट खरीदे थे। उसे मुख्य मार्ग की 16 फीट जमीन छोड़कर प्लाट बेचने थे। लेकिन अब सड़क की जमीन पर तार फेंसिंग कर रहा है। इससे रहवासियों के सामने आने- जाने की समस्या खड़ी हो रही है ।
इस भूमि का पूर्व में विक्रेता कई बार सीमांकन करा चुका है किंतु कभी भी सड़क तक सीमा नहीं आई लेकिन वर्तमान में 16 फीट की सड़क पर ढाई फीट जमीन पर अतिक्रमण कर लकड़ी गड़ाकर तार खींचने की तैयारी कर ली है । यदि सड़क पर किया जा रहा अतिक्रमण से नहीं रोका गया तो मुख्य मार्ग छोटा हो जाएगा। इससे निकलने में दिक्कत आएगी। शिकायत करने वालों में नारायण सेन, शंभू नाथ, राजेंद्र सिंह ,देवेंद्र चौबे, देशराज महाराज, गब्बर सिंह दांगी आदि थे