मुरम, कोपरा के स्थान पर मिट्टी डालकर बनाई जा रही सड़क
उदयपुर- घटेरा सड़क पर साइड भरने का काम शुरू
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
उदयपुर- घटेरा सड़क पर साइड भरने का कार्य शुरू हो गया है। साइडों में ठेकेदार द्वारा मुरम, कोपरा के स्थान पर काली मिट्टी डाली जा रही है। इससे बारिश के सीजन में सड़क की साइडों पर वाहन फंस जाएंगे।
दो साल पूर्व ठेकेदार ने अर्थ बेस बनाने के लिए कोपरा के स्थान पर काली मिट्टी डाली थी। इससे बारिश के चलते 4 महीने तक वाहन नहीं चल पाए थे। कलेक्टर से शिकायत के बाद ठेकेदार ने पत्थर खदानों का मटेरियल डाला था। तब कहीं लाइट वीकल चल पाए थे। ठीक वैसी ही स्थिति बारिश में इस बार हो सकती है। जब से यह सड़क बन रही है तब से लोनिवि के तीन एसडीओ बदल चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात शर्मा ने बताया कि सड़क का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन अभी तक ठेकेदार ने सड़क पर लाइनिंग नहीं की है। संकेत नहीं लगाए हैं।