लोडिंग वाहनों से भर रहे पानी
गंजबासौदा| गर्मी शुरू होते ही हैंडपंपों व नलकूपों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया है। इसके चलते होटल संचालकों को पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। पेयजल पूर्ति के लिए मजबूरन लोडिंग वाहन से कई किमी दूर स्थित नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पेयजल खपत अधिक होती है। इससे प्रतिदिन 200 से 300 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। दुकानों के समीप लगे हैंडपंप व निजी नलकूपों के बंद हो जाने से दूसरे स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। अभी जो हैंडपंप चालू हैं वे भी धीरे। धीरे दम तोड़ने लगे हैं। मई महीने में दुकानदारों को लोडिंग वाहनों में टंकियां रखकर कुओं से पानी लाना पड़ता है।