मजदूर दिवस पर आयोजित होगा सम्मान-समारोह
गंजबासौदा| बाबूलाल चाचा साहित्यकार भवन में साहित्यकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। एडवोकेट चंद्रकुमार तारण ने बताया कि एक मई को मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
समारोह में सामाजिक कार्यों में निरंतर आगे रहने वाले सौदान सिंह यादव के साथ ही प्रगतिशील जनवादी रचनाकार प्रोफेसर मणि मोहन मेहता को बाबूलाल चाचा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ ही वर्तमान समय में युवा पीढ़ी ज्वलंत समस्या बेरोजगारी पर केन्द्रित लघु कथाओं का प्रकाशन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें कवियों ने कविता पाठ किया। इस मौके पर डा. अजय दयाल भटनागर, दीपक शुक्ला, नेमीचंद जैन, सीताराम मनमौजी, अशोक शाह, ओपी प्रजापति, रामनारायण सोनी, मुन्नालाल शास्त्री, ज्ञानचंद अज्ञान, जयकुमार शीतल, रमेश कुमार जैन, राजेश भावसार सहित काफी संख्या में साहित्यकार संघ सदस्य मौजूद थे।