पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय बनाने के बाद सीट का पाइप निकालकर छोड़ दिया, सोखता गड्ढा नहीं बनाया , इसलिए हरदू खेड़ी टपरा के लोग इनमें भर रहे कंडे और सामग्री

शौचालय बनाने के बाद सीट का पाइप निकालकर छोड़ दिया, सोखता गड्ढा नहीं बनाया , इसलिए हरदू खेड़ी टपरा के लोग इनमें भर रहे कंडे और सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| शहर से सटे गांव हरदू खेड़ी टपरा, जो ओडीपी घोषित नहीं है। स्वच्छता अभियान के तहत सरपंच ने ठेकेदार को शौचालय बनाने का ठेका तो दिया पर यहां पर रहने वाले 30 परिवार इन शौचालयों का उपयोग कंडे और सामग्री रखने के लिए कर रहे हैं। बस्ती में रहने वाले अमरसिंह कुशवाह का कहना है कि ठेकेदार ने शौचालय में सीट का पाइप निकालकर छोड़ दिया। सोखता गड्ढा बनाया ही नहीं। इसके विरोध करने पर तुलसीराम कुशवाह के शौचालय का निर्माण करते समय ठेकेदार ने एक दो गड्ढे बनाए लेकिन बिना सीमेंट के ईंट लगा दी। वहीं, रामलाल कुशवाह ने बताया कि 4 महीना बाद भी शौचालय का गड्ढा नहीं बनने से बस्ती के लोगों को पहले की तरह खेतों और मैदान का उपयोग करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...