पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने एक दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

विधायक ने एक दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी| गंजबासौदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशंक जैन ने सोमवार को त्योंदा तहसील के पठारी से सटे ग्राम सुमेर दांगी, मऊली, मुराहर, लहरावदा, मटैना, किराडखेडी, धुवयाऊ, कछयाऊ, उकायला, सैरवासा और बंद्रावली आदि कई गांवों का दौरा कर नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी । विधायक श्री जैन ने ग्राम उकायला में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं और लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्र के नरेंद्र सिंह ठाकुर मटेहना, भूपेंद्र दांगी उकायला, रामबाबू ठाकुर, वकील सिंह ठाकुर, सरपंच माखन सिंह कुर्मी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...