पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावांतर भुगतान योजना की राशि 5 माह बाद भी नहीं मिली

भावांतर भुगतान योजना की राशि 5 माह बाद भी नहीं मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| रोजरू गांव निवासी किसान गोपीलाल साहू ने भावांतर योजना अंतर्गत 22 दिसंबर 2017 को उड़द बेची थी लेकिन पांच महीने बाद भी भावांतर योजना की राशि नहीं मिली। इससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। किसान ने बताया कि कृषि उपज मंडी में पंजीयन कराए जाने के बाद उपज विक्रय की थी।

विक्रय के बाद जब दो महीने बाद भी राशि नहीं आई तो संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उसके बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया गया। परेशान होकर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से लेकर मुख्यमंत्री के नाम शिकायती आवेदन सौंपे जाने के बाद भी राशि नहीं मिली। उपज विक्रय के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिलने से परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी है। राशि नहीं मिलने का कारण जानने व शिकायत करने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन शिकायत का निराकरण नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...