पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर का कचरा उठाकर फेंकने की बजाय सड़कों पर ही जला रहे नपा के कर्मचारी

शहर का कचरा उठाकर फेंकने की बजाय सड़कों पर ही जला रहे नपा के कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुबह घुमने वालों को होती है सांस लेने में परेशानी

भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

अलसुबह चार बजते ही शहर की सड़कों पर धूल और धुएं के गुबार उठने लगते हैं। धूल और धुएं के कारण नागरिकों का सड़कों पर चलना दूभर हो रहा है। नगर में सुबह होते ही हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा बिस्तर छोड़कर मॉर्निंग वॉक के लिए सड़कों पर निकलते हैं लेकिन उनको सुबह की ताजी हवा के स्थान पर धूल और धुआं मिलता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। दरअसल सुबह चार बजे से नगर के सफाई कर्मचारी मुख्य मार्गों की सफाई शुरू कर देते हैं। सफाई के दौरान जो कचरा सड़क किनारे इकट्ठा होता है। उसे वहां से उठाकर ले जाने के बजाय उसी स्थान पर जलाया जाता है। प्रति दिन ऐसा ही मुख्य मार्ग पर होता है। जगह- जगह कचरा जलता है और उसका धुआं पूरे मार्ग पर फैल है। कचरा जलाने की शिकायत कई बार पार्षद से लेकर नपाध्यक्ष तक नागरिक कर चुके हैं लेकिन हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

कचरा जलाने पर की जाएगी कार्रवाई

सड़कों से एकत्र कचरा नहीं जलाया जाए। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कचरा जलाने की सख्त पाबंदी है। संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा। मधुलिका अग्रवाल, अध्यक्ष नपा गंजबासौदा।

खबरें और भी हैं...