पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 मिनट बरसे बदरा, उपज भी हुई गीली

15 मिनट बरसे बदरा, उपज भी हुई गीली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाम को अचानक बदला मौसम, किसान परेशान

भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

सोमवार शाम आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन बूंदाबांदी थमने के बाद उमस ने नागरिकों को काफी परेशान किया। हालत यह रही है बारिश थमने के लिए घरों में बैठना मुश्किल हो गया। पुरुष मार्ग पर घूमते नजर आए जबकि महिलाएं छत पर टहलती हुई दिखाई दी।

नागरिकों ने बताया कि बारिश यदि जोरदार होती तो गर्मी से राहत मिलती। आसमान में बादल छाने से गर्मी तो कम हुई लेकिन घर के अंदर उमस बढ़ने से कूलर पंखों से भी मदद नहीं मिली। इसके चलते खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करना पड़ा।

बूंदाबांदी से खरीदी केन्द्रों पर उपज तुलाई के लिए आए किसानों को काफी परेशान होना पड़ा। 10 से 15 मिनट हुई थोड़ी बारिश से किसानों को उपज को गीला होने से बचाने के लिए काफी दौड़ भाग करना पड़ी। किसानों ने बताया कि यदि बारिश में उपज थोड़ी भी गीली होती है तो समर्थन खरीदी केन्द्र पर निर्धारित मापदंडों के आधार पर गीली होने के कारण तुलाई नहीं की जाती। गीली फसल को सुखाने में दो से तीन दिन लगने के कारण परेशानी अधिक होती है।

खबरें और भी हैं...