पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 घंटे तक बंद रहा मर्दाखेड़ी रेलवे फाटक

1 घंटे तक बंद रहा मर्दाखेड़ी रेलवे फाटक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मर्दाखेड़ी गांव स्थित 293/सी रेलवे फाटक बंद रहा। इससे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग जाने से वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा।

नागरिकों ने बताया कि फाटक आए दिन आधे से एक घंटे तक बंद रहता है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। फाटक बंद होने की स्थिति में दोपहिया व छोटे लोडिंग वाहन रेलवे पुलिया से निकल जाते थे लेकिन कुछ महीने पूर्व फाटक के समीप चल रहे ओवर ब्रिज निर्माण के चलते पुलिया से आवागमन बंद कर दिया गया है। वाहन चालक भूपेन्द्र गुर्जर का कहना है कि पुलिया से आवागमन बंद होने से पूरा यातायात दबाव फाटक पर पड़ रहा है। बासौदा-उदयपुर टू-लेन मार्ग के बीचोंबीच पड़ने वाले फाटक पर दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। 10 से 15 मिनट फाटक बंद होने की स्थिति में दर्जनों वाहनों की कतार लग जाती है। एक घंटे तक फाटक बंद होने के कारण बसें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं। बस चालकों ने बताया कि बासौदा पहुंचने का समय 11.30 व 12 बजे का रहता है लेकिन फाटक बंद होने से एक घंटे की देरी से पहुंच सके।

खबरें और भी हैं...