- Hindi News
- National
- संगठन... सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर निकाली रैली
संगठन... सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर निकाली रैली
गंजबासौदा| सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन की अगुवाई में सोमवार को गांधी चौक से सड़क पर मार्च निकाला। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सीपी गोहल को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए सावरकर चौक, जय स्तंभ से नेहरू चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। ज्ञापन के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है कि केंद्र के समान राज्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। पेंशन निर्धारण का फार्मूला 2.57 रखा जाए। छठवें वेतनमान का 36 महीने का एरियर्स प्रदान किया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नति दी जाए। इस मौके पर सुधीर दुबे, एपी रावत, हरिप्रसाद जोगी, एके मालवीय, अब्दुल बहार सिद्दिकी, शिवनारायण गोस्वामी, जानकी प्रसाद शर्मा, कैलाश नामदेव, भीम सिंह तोमर, जेके जैन, बालकृष्ण तिवारी, प्रकाश नामदेव, भीम सिंह तोमर, जेके जैन, बालकृष्ण तिवारी, प्रकाश एलिया, सुरेश नारायण दुबे, भंवरलाल यादव सहित कई सदस्य मौजूद थे।