पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कृत्य की घटनाएं रोकने बनाया जाए सख्त कानून, छात्र संघ ने की मांग

दुष्कृत्य की घटनाएं रोकने बनाया जाए सख्त कानून, छात्र संघ ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| देश भर में बढ़ते दुष्कृत्य व शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर मां सरस्वती छात्र संघ ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में दुष्कृत्य की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं से मानवता शर्मसार हो रही है। कठुआ, उन्नाव, गुजरात की घटनाओं ने देश को हिलाकर रख दिया है। इन घटनाओं को रोकने के लिए जब तक देश में सख्त कानून व्यवस्था नहीं होगी, ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है। इसलिए नया कानून बनाया जाए। इससे देश में मासूम लड़कियां ऐसी घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। देश के तीन राज्यों में पिछले दिनों हुई घटनाओं से पूरा देश हिल गया है।

खबरें और भी हैं...