देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रहे चलित शौचालय
गंजबासौदा| नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्य मार्गों व गलियों में दर्जनों चलित शौचालय रखे हुए हैं लेकिन देखरेख के अभाव में वह अनुपयोगी व क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि स्टेशन के समीप रखे चलित शौचालय की नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने से वह अनुपयोगी साबित हो रहा था। देखरेख न होने से असामाजिक तत्वों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी प्रकार त्योंदा मार्ग स्थित पुराने बस स्टैंड के समीप रखे शौचालय की सफाई नही कराई जाती। इसी प्रकार बरेठ रोड विद्युत कंपनी कार्यालय के समीप रखे शौचालय की हालत भी यही है। सफाई कराए जाने की शिकायत नपा अधिकारियों से किए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नही दिया जाता।