सब्जी मंडी में अव्यवस्थित रूप से खड़े हो रहे ट्रक- रिक्शा
गंजबासौदा| पुराना मेला ग्राउंड स्थित थोक सब्जी मंडी में सुबह के समय सब्जी लेकर आने वाले ट्रक अव्यवस्थित रूप से खड़े हो रहे हैं। साथ ही थोक विक्रेताओं से सब्जी खरीदकर ले जा रहे रिक्शा, लोडिंग वाहनों के भी क्रमबद्ध तरीके से खड़े न होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा हैं। नागरिकों ने बताया कि सुबह सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में भीड़ रहती है लेकिन ट्रकों के मार्ग के बीचों बीच खड़े हो जाने से अन्य लोडिंग वाहनो का निकलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही रिक्शा चालकों के खड़े होने से राहगीर पैदल भी नहीं निकल पाते। फुटकर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि थोक व्यापारियों की प्रतिदिन ट्रकों से सब्जी आती है। ट्रकों को अपनी सुविधा के अनुसार दुकान के बाहर ही खड़ा कर दिया जाता है। इससे जाम की स्थिति निर्मित होती है। ट्रकों को दूर खड़ा करने पर व्यापारियों को सब्जी व फलों की लोडिंग- अनलोडिंग कराने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। इस लिए मार्ग के बीचों बीच ही वाहनों को खड़ा किया जा रहा है।