35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
गंजबासौदा| सोमवार शाम गांव परसोरा में एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। गांव के ही मनोज अहिरवार ने कोतवाली में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएसआई अरविंद छारी ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। युवक के पास पहचान संबंधी दस्तावेज न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।