मैकेनिकों ने मांगा साप्ताहिक अवकाश
गंजबासौदा| मोटर साइकिल मैकेनिकों ने अवकाश की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
मैकेनिकों का कहना है कि मोटर पार्ट्स दुकान पर कार्य कर रहे मैकेनिकों को सप्ताह तो दूर महीने में भी एक अवकाश नहीं मिलता। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहते हैं। अवकाश के अभाव में घर के जरूरी कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाते और न ही अपने परिवार को समय दे पा रहे है। जबकि श्रम विभाग द्वारा बनाए गए नियमों में भी कर्मचारियों को सप्ताह में एक अवकाश अनिवार्य रूप से दिए जाने की बात कही गई है।
मोटर पार्टस की दुकानों पर काम करने वाले मैकेनिक रीड की हड्डी होते हैं यदि वह मोटरसाइकिल सुधार कार्य करना बंद कर दे तो पार्टस बिकना अपने आप बंद हो जाएंगे। मैकेनिकों के कारण दुकानें चल रही है इसके बाद भी उन्हें अवकाश नहीं दिया जा रहा है।