जनसुनवाई...पेयजल संकट, कटौती की शिकायतें आई
गंजबासौदा| मंगलवार दोपहर तहसील स्थित पटवारी सभा कक्ष में जनसुनवाई शिविर आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याएं लिखित आवेदन सौंपकर बताई। आवेदनों के माध्यम से पेयजल संकट, अघोषित कटौती व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की गई। गर्मी का मौसम शुरू होते ही कंपनी द्वारा की जा रही अघोषित कटौती व पर्याप्त वोल्टेज समस्या की दर्जनों शिकायतें ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है। शिकायती आवेदन मिलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आवेदन संबंधित अधिकारी को प्रेषित किए। साथ ही जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार डा.निधि वर्मा, नायब तहसीलदार जीएल जैन मौजूद थे।