पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांग: रमजान के महीने में न की जाए बिजली कटौती

मांग: रमजान के महीने में न की जाए बिजली कटौती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| 17 मई से प्रारंभ होने वाले रमजान मास में मस्जिदों पर समाज सदस्यों द्वारा नमाज अदा की जाएगी। नमाज के दौरान विद्युत कटौती न किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम सीपी गोहल को आवेदन सौंपा गया।

आवेदन के माध्यम से कहा गया कि शाम छह से रात बारह बजे तक व सुबह तीन से छह बजे तक नमाज अदा की जाएगी। इसलिए इस दौरान कटौती न की जाए। गर्मी के मौसम में विद्युत कंपनी द्वारा अपनी मनमर्जी से कभी भी सप्लाई बंद कर दी जाती है। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परेशानियों से बचने के लिए नमाज के दौरान पर्याप्त बिजली दिए जाने की मांग की गई। समाज के समीर किरमानी ने कहा कि विद्युत कटौती के साथ ही तहसील अंतर्गत आने वाली सभी मस्जिदों की विशेष सफाई कराई जाए। इसके लिए महीने भर नियमित रूप से मस्जिदों की सफाई कराई जाए। इस मौके पर अखील खान, साबिर भाई, आलिम खान, हलिम खान, सलमान खान, रिजवान खान सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...