पुराने मेला ग्राउंड में रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
गंजबासौदा| नगर के कई वार्डों में गर्मी आते ही पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ वार्डों में लगे सरकारी और उपभोक्ताओं के नलों में टोटियां न होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो रहा है। पुराने मेला ग्राउंड में तो दिन भर पानी फैलता है। जिस ओपन कनेक्शन से पानी फैलता है वह मुख्य लाइन से जुड़ी है। इससे उसमें पानी दिन रात निकलता है। मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि वार्डों में नलों से पानी बहने के कारण आगे दूर के कनेक्शनों की सप्लाई या तो बंद हो जाती है या नलों से बूंद- बूंद कर पानी टपकता है। पार्षद इसकी शिकायत नपा से कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजकुमार सेन ने बताया कि गर्मी में सामान्य दिनों से ज्यादा जल की मांग रहती है। गर्मी के दो महीने जल अपव्यय को रोकने नपा को कदम उठाना चाहिए।