पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराम, सीता अौर लक्ष्मण के साथ नाव में बैठकर गंगा पार करते हुए दिखे केवट

श्रीराम, सीता अौर लक्ष्मण के साथ नाव में बैठकर गंगा पार करते हुए दिखे केवट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

मंगलवार को नगर केवट,मांझी,रायकवार समाज ने केवट जयंती उल्लास के साथ मनाई। वार्ड क्रमांक 1 से सजीव केवट झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से केवट के भगवान राम के प्रति भक्ति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। चल समारोह में ढोल बाजों के बीच जहां समाज के युवाओं ने लाठी, फरसा और तलवार के प्रदर्शन से राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वहीं बुंदेलखंडी के गीत और नृत्य कला का प्रदर्शन कर चल समारोह को आकर्षक स्वरूप दिया। युवाओं ने जय केवट जय श्रीराम के घोष के बीच रास्ते भर नृत्य किया। मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभा यात्रा नगर का भ्रमण करने के बाद वापस फ्रीगंज आकर समाप्त हुई।

आकर्षण का केंद्र थी झांकियां

चल समारोह के दौरान समाज द्वारा दो अलग- अलग झांकियां सजाई गई थी। एक ट्रैक्टर ट्राली में जो झांकी बनाई गई थी उसमें श्रीराम- सीता, लक्ष्मण को वनवासी के रूप में केवट के साथ नाव में बैठाकर गंगा पार कराते दिखाया गया। जबकि घोड़ा रथ में हनुमान जी के साथ श्रीराम दरबार की झांकी बनाई गई थी। चल समारोह प्रारंभ होने से पहले भगवान की पूजा अर्चना की गई। उनके स्वरूप की आरती उतारी गई। इस दौरान वहां युवाओं और महिलाओं ने नृत्य किया। जयकारे लगाए। उसके बाद शोभायात्रा नगर परिक्रमा के लिए रवाना हुई।

खबरें और भी हैं...