पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया के पास गिरी तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 2 भोपाल रेफर

पुलिया के पास गिरी तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 2 भोपाल रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा। मंगलवार रात अंबानगर मार्ग पर पुलिया के पास तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 सीटी 3676 दुर्घटनाग्रस्त हो कर मार्ग से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में बरेठ रोड निवासी नीरज शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि साथी रामू तिवारी, मोंटी समैया को उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नीरज शर्मा अपने साथियों के साथ टीकमगढ़ से वापस बासौदा लौट रहा था तभी पुलिया के समीप तेजी से आ रहे ट्रक को साइड देते समय अनियंत्रित होकर कार मार्ग से नीचे उतर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया ।

नीरज शर्मा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य साथियों को गंभीर चोट होने पर रैफर किया गया। उपनिरीक्षक आरएस जाट ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...