- Hindi News
- National
- कन्यादान योजना| सिरोंज में मैदान था बड़ा लेकिन शादियों के दी पांच बाय पांच की जगह
कन्यादान योजना| सिरोंज में मैदान था बड़ा लेकिन शादियों के दी पांच बाय पांच की जगह
भास्कर संवाददाता|गंजबासौदा/सिरोंज/ग्यारसपुर/नटेरन
मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम के मंच पर विधायक निशंक जैन के साथ दो कांग्रेस नेताओं को बैठा देख भाजपा नेता भड़क गए। पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी बोले भाजपा के कार्यकर्ता जब नीचे बैठे हैं तो उनको कैसे मंच पर बैठने की छूट दी गई। यह उचित नहीं है। भाजपा नेताओं को अधिकारियों ने खूब मनाया लेकिन सारी भड़ास सीईओ संजय अग्रवाल पर निकालते रहे। भाजपाई मंच पर नहीं गए। वहां मौजूद कुरवाई विधायक वीरसिंह पवार ने जब माजरा देखा तो वह किसी दूसरे कार्यक्रम में जाने का कहकर निकल लिए। मंडी अध्यक्ष नरेंद्रसिंह रघुवंशी भी नीचे आकर भाजपा नेताओं के साथ बैठ गए। सीईओ और विधायक निशंक जैन के जाने के बाद एसडीएम सीपी गोहल आए। उनको मनाकर पूर्व विधायक सहित नपाध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष अंजलि यादव के साथ मंच पर ले गए। इसके बाद कार्यक्रम शुरु हुआ।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एसजीएस प्रांगण में जनपद और नपा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन 40 डिग्री तापमान के बीच आयोजित हुआ। एक पंडाल में 253 सामूहिक विवाह आयोजित किए गए। इनमें तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 250 विवाह संपन्न कराए गए । एक जोड़ा नहीं आया। इससे 253 विवाह और निकाह संपन्न हुए।सारे विवाह एक राउंड में कराए गए। विवाह की सारी रस्मे पं. केशव शास्त्री ने अदा कराई। मुस्लिम समाज के 3 जोड़ों के निकाह के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। किसी को भटकना न पड़े इसलिए विवाह मंडप में ही सारी सामग्री रख दी गई थी। जैसे ही विवाह संपन्न हुए। उनको सामग्री सौंप दी गई।
एक जोड़े को दिए 20 पैकेट
एक जोड़े के साथ आए दोनों पक्षों के नाते रिश्तेदारों को भोजन के बीस पैकेट ही दिए गए। पैकेट वितरण के लिए आयोजन स्थल से अलग काउंटर बनाया गया था।