पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्ग किनारे खड़े हो रहे सैकड़ों वाहन

मार्ग किनारे खड़े हो रहे सैकड़ों वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एसबीआई के समीप सुबह से शाम तक अव्यवस्थित रूप से सैकड़ों दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं। राहगीरों का कहना है कि बैंक उपभोक्ता अपने वाहनों को मार्ग किनारे खड़ा कर चले जाते हैं। संतोष कुशवाह का कहना है अव्यवस्थित वाहनों के खड़े होने से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। बैंक के समीप स्थित दुकान के सामने वाहन खड़े करने पर आए दिन चालकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। कुछ महीने पूर्व यातायात पुलिस द्वारा ने कार्रवाई के दौरान स्टेशन मार्ग, अभिभाषक संघ कक्ष, बरेठ रोड सहित सिटी में मार्ग किनारे खड़े वाहनों को जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से कार्रवाई बंद होने के कारण स्थिति ज्यों की त्यों निर्मित हो गई है।

खबरें और भी हैं...