पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

बस स्टैंड- स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

18 अप्रैल अक्षय तृतीया पर विवाह समारोह अधिक होने के कारण बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखाई दी। इसके चलते बस व ट्रेनों यात्रियों से भरी रही। बस स्टैंड पर सुबह से देर रात तक यात्री बैठे रहे। विवाह समारोह पर भीड़ अधिक होने की संभावना के चलते बस संचालकों द्वारा भी अतिरिक्त बस अपने- अपने रूट पर चलाई गई थी। बस चालकों ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के चलते सामूहिक विवाह में ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में यात्री बस से बासौदा आए। इसके चलते दिनभर बसों में भीड़ रही। इसी प्रकार ट्रेनों में भी भीड़ देखी गई। नागरिकों का कहना है कि अक्षय तृतीया पर सबसे अधिक विवाह समारोह होने के कारण शहर में चहल पहल अधिक दिखाई दी। बाजारों में भी रौनक रही।

खबरें और भी हैं...