वाहन की टक्कर से युवक घायल
गंजबासौदा| गांव रूसल्ली निवासी भोजराज सिंह प्रजापति ने कोतवाली थाने में लोडिंग वाहन चालक द्वारा टक्कर मारे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि वह अपने काम से बासौदा आया था। त्योंदा मार्ग पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 40 जीए1076 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई। उपनिरीक्षक आरएस जाट ने बताया कि शिकायत मिलने पर लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।