पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्ती में जल निकासी न होने से जमा हो रहा पानी

बस्ती में जल निकासी न होने से जमा हो रहा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| बेहलोट बायपास मार्ग और वार्ड क्रमांक सात के बीच स्थित पक्के मकानों की बस्ती में गंदा पानी समस्या बना हुआ है। बस्ती में जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी के कारण मच्छरों की समस्या दिन ब दिन गंभीर हो रही है। बस्ती के रामप्रसाद ठाकुर ने बताया इस समस्या से करीब 500 से ज्यादा परिवार परेशान हैं।

उमेश जैन ने बताया जल निकासी व्यवस्था न तो नपा द्वारा कराई जा रही है न ग्राम पंचायत हरदूखेड़ी द्वारा। बस्ती के पहाड़ सिंह व दीपक शर्मा ने बताया कि बस्ती के नागरिक इस समस्या को लेकर नपा और ग्राम पंचायत के सामने रख चुके हैं। नपा उनकी सीमा से बाहर का क्षेत्र कह कर पल्ला झाड़ रही है। पंचायत सचिव बजट न होने की बात कह कर समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं। शहर की सीमा से लगा क्षेत्र होने के कारण लोगों ने प्लाट खरीद कर पक्के मकान बना लिए हैं लेकिन सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। बारिश में कीचड़ उनके लिए आवागमन में मुसीबत बन रहा है। जबकि गर्मी व सर्दी में मकानों से आने वाला जल सड़कों व खाली प्लाटों में जमा होकर सिरदर्द पैदा करता है।

खबरें और भी हैं...