कार्यक्रम...संस्कृत भारती की संगोष्ठी आयोजित
गंजबासौदा| नगर में संस्था की गतिविधियों को नया आयाम देने की दृष्टि से संस्कृत भारती की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रांत मंत्री डा. विष्णुनारायण तिवारी की अध्यक्षता व प्रो. अरविंद द्विवेदी जिला संयोजक एवं सुरेंद्रसिंह कुशवाह जिला प्रचार प्रमुख के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बरेठ रोड स्थित पेस कम्प्यूटर अकादमी परिसर में दोपहर तीन बजे संस्कृत संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक रविवार को सभी संस्कृतानुरागी अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक वाचनालय में एकत्रित होंगे। इस साप्ताहिक मिलन केंद्र की संयोजिका रचना भाटे होगी। अभिलाषा चतुर्वेदी व डा. हरिओम दुबे वरिष्ठ व्याख्याता, आकाश अग्रवाल, डायरेक्टर पेस कम्प्यूटर अकादमी के सहयोग से 10 दिवसीय बाल केंद्र चार से 13 जून तक संचालित करेंगे। संस्कृत भाषण में निपुणता के लिए जून में भाषाबोधन वर्ग का आयोजन होगा। जिसकी तिथियों की घोषणा बाद में होगी। इस अवसर पर शकुन अग्रवाल, संगीता तिवारी, वंदना भार्गव, कन्हैया कुशवाह, बृजेश प्रजापति व्याख्याता एसएटीआई, विनोदकुमार शर्मा, विशाल चतुर्वेदी, प्रीति लोधी, राजकुमार तिवारी, रचना भाटे शामिल थे। अंत में आभार जिला प्रचार प्रमुख सुरेंद्रसिंह कुशवाह ने माना।