पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उदयपुर में 20 अप्रैल को शासकीय विद्यालय में मनेगा उज्ज्वला दिवस

उदयपुर में 20 अप्रैल को शासकीय विद्यालय में मनेगा उज्ज्वला दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| गांव उदयपुर में 20 अप्रैल को सुबह साढ़े बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सागर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अंजलि यादव करेंगी। जबकि विशेष अतिथि के रुप में कुरवाई विधायक वीर सिंह पवार, मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रघुवंशी ,भाजपा जिला महामंत्री गायत्री रघुवंशी एवं देहात थाना प्रभारी बृजेश भार्गव होंगे । यह जानकारी देते हुए ग्रामीण गैस वितरक कैलाश चौरसिया ने बताया कि इस मौके पर 101 उज्जवला गैस कनेक्शन भी वितरित किए जाएंगे। गैस के उपयोग के तरीके भी ग्रामीणों को बताए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...