पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास और शौचालय निर्माण के साथ अन्य योजनाओं के काम अटके

आवास और शौचालय निर्माण के साथ अन्य योजनाओं के काम अटके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नियमितिकरण व संविलियन की मांग को लेकर दूसरे दिन भी रोजगार सहायकों ने जनपद परिसर में बैठकर धरना देकर प्रदर्शन किया। रोजगार सहायक संघ सदस्यों ने बताया कि प्रदेश संघ के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल से पूर्व भी कई बार ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया। हड़ताल पर होने के कारण गांव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण, शौचालय निर्माण के साथ ही अन्य योजनाओं के कार्य अधर में अटके हैं। 18 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...