देरखी के विश्रामघाट का शेड क्षतिग्रस्त
गंजबासौदा| गांव देरखी स्थित श्मशान घाट का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशान होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पूर्व तेज आंधी- तूफान के कारण शेड क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे अभी तक सुधारा नहीं जा सका है। गर्मी परेशानी कम आती है लेकिन कुछ महीने बाद शुरू होने वाली बारिश में अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो जाता है। शेड के न होने के कारण बारिश होने पर तिरपाल व पॉलीथिन का सहारा लेना पड़ता है। बारिश होने पर अंतिम संस्कार समय पर नहीं हो पाता। बारिश थमने के बाद ही अंतिम संस्कार पूरा किया जाता है। इससे मानसिक रूप से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। गांव में एकमात्र श्मशान घाट है। ग्रामीणों की मांग है कि बारिश शुरू होने से पूर्व नया शेड लगाकर श्मशान घाट को ठीक किया जाए।