पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो एंट्री में खड़े रहे 2 ट्रक, करीब एक घंटे तक लगा लंबा जाम

नो एंट्री में खड़े रहे 2 ट्रक, करीब एक घंटे तक लगा लंबा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनो के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी ट्रकों के नो एंट्री में प्रवेश करने पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। बरेठ रोड स्थित विद्युत कंपनी के समीप नो एंट्री में खड़े दो ट्रकों के कारण करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। नागरिकों ने बताया कि कंजना पठार स्थित नई कृषि उपज मंडी से किसान उपज नीलामी के बाद तुलाई के लिए त्योंदा मार्ग स्थित मंडी लेकर आते हैं। इससे एक साथ दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों के आ जाने से आवागमन बाधित होता है। ट्रकों के मार्ग पर खड़े होने से ट्रैक्टर चालकों को अपने वाहन निकालने में काफी मशक्कत करना पड़ी और जाम की स्थिति निर्मित हो गई। देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। किसानों का कहना है कि उपज विक्रय करना सिरदर्द का काम बन गया है। मुख्य मार्गों पर आए दिन जाम लगने से घंटों परेशान होना पड़ता है। तेज धूप के होने के बाद भी मजबूरन खुले आसमान के नीचे खड़ा होना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...