सीमेंट सरिया दुकान के ताले तोड़कर 35000 रुपए नगद चुराए
गंजबासौदा| बुधवार रात तिरंगा चौक के समीप स्थित सीमेंट सरिया की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर दुकान में रखे 35000 रुपए नगद लेकर भाग निकले। दुकान मालिक शराफत खान ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब दुकान आए तो चोरी की घटना का पता चला। दुकान मालिक ने बताया कि चोर ताले तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए। अंदर कांच तोड़कर केबिन में घुसकर अलमारी में रखे नगद 35000 रुपए चोरी कर ले गए। घटना की सूचना देहात पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जबकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात के समय नियमित गश्त नहीं की जाती। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस द्वारा सिरोंज चौराहा, तिरंगा चौक पर नियमित गश्त नहीं की जाती। सिर्फ मुख्य मार्गों पर घूमकर खानापूर्ति कर ली जाती है। यदि रात के समय पुलिस द्वारा नियमित गश्त की जाए तो चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकती हैं।