- Hindi News
- National
- पहल...वकील के निधन पर परिवार को भोज की जगह समाज की धर्मशाला का बड़ा गेट बनाने का निर्णय
पहल...वकील के निधन पर परिवार को भोज की जगह समाज की धर्मशाला का बड़ा गेट बनाने का निर्णय
गंजबासौदा | एडवोकेट मोती सिंह सिकरवार के निधन पर उनके परिवार ने मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा में समाज की धर्मशाला का भव्य प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा की। भोज के स्थान पर राजपूत समाज की धर्मशाला निकासी द्वार की जमीन खरीदकर विशाल गेट निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल अभिभाषक संघ, सर्व समाज , राजपूत समाज के लोगों ने इस अनूठी पहल का स्वागत किया और श्रद्धांजलि दी। परिवार के मुखिया धीरेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया यह निर्णय इसलिए लिया कि समाज के दूसरे लोग इससे प्रेरणा लें। मृत्यु भोज बंद करें। इस मौके पर समाज अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत , संगीता सिंह, राजकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह ने नई पहल को जिलेभर में प्रचारित कर मृत्युभोज बंद कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अमान सिंह राजपूत ने किया।