पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी सड़कों की मरम्मत हो नहीं पाई, नई भी जल आवर्धन योजना के कारण उखड़ी

पुरानी सड़कों की मरम्मत हो नहीं पाई, नई भी जल आवर्धन योजना के कारण उखड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

10 और 15 साल पहले बनी सड़कों की शहर में मरम्मत नहीं हो पा रही है। वह खस्ताहाल स्थिति में आ चुकी है। नागरिकों के आवागमन में समस्या बन रहीं है। जो सड़कें नई बनी हैं वह भी नई जल आवर्धन योजना के कनेक्शनों से तार- तार हो रही हैं। दर असल नपा ने नई जल आवर्धन योजना बनाई थी। उस समय कहा था कि नगर की सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए मुख्य सड़कों के दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाई जाएगी। ताकि कनेक्शनों के दौरान सड़कें तार- तार न हों। नगर में कही भी मुख्य मार्ग या प्रमुख सहायक मार्गों में दोनों तरफ सप्लाई लाइनें नहीं बिछाई गई। इससे सड़कें और गलियां तार- तार होकर नागरिकों के लिए समस्या बन रही हैं। वर्तमान में नपा ने सड़क कटिंग और मरम्मत उपभोक्ताओं पर छोड़ दी है। इससे कई उपभोक्ता सड़क कटिंग में मिट्टी मुरम डाल कर छोड़ रहे हैं। इससे सड़कें आवागमन में समस्या बन रही हैं। अच्छी सड़कें हुई खस्ताहाल

सड़क मरम्मत के लिए कहा है

जहां- जहां सड़कों की खुदाई चल रही है वहां सड़क मरम्मत के लिए सीएमओ को कहा गया है। इससे नागरिकों को आवागमन में समस्या न आए। सड़कें खराब होने से बचें। मधुलिका अग्रवाल अध्यक्ष नपा गंजबासौदा।

खबरें और भी हैं...