पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर से सटे बरबटपुरा बस्ती में एक ही हैंडपंप, उसमें भी पानी कम, कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं

शहर से सटे बरबटपुरा बस्ती में एक ही हैंडपंप, उसमें भी पानी कम, कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आक्रोशित ग्रामीणाें ने किया विरोध प्रदर्शन

गंजबासौदा| शहर की सीमा से सटे बरबटपुरा के लोग पानी के लिए परेशान हैं। पूरी बस्ती में एक मात्र हैंडपंप है। गर्मी के कारण उसका पानी कम हो गया है। इससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

आसपास पानी के लिए कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। इसके कारण बस्ती के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बस्ती में रहने बाले राज कुशवाह ने बताया कि बस्ती में रहने वाले रात अंधेरे में गुजार रहे हैं। यहां बिजली की व्यवस्था नहीं हैं। रामसिंह कुशवाह ने बताया बस्ती में नालियों का प्रबंध नहीं है। गंदा पानी सड़कों पर फैलता है। लोग उसी के बीच से आते- जाते हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। जन सुनवाई में आवेदन दे चुके हैं। कोई सुनने तैयार नहीं है। भूरीबाई और लखनबाई मालवीय ने बताया कि शासन की योजना का लाभ यहां रहने वाले किसी भी परिवार को नहीं मिल रहा है। रश्मि प्रजापति का कहना है कि न उनको आवास योजना का लाभ मिल रहा है न स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण का लाभ। जबकि बस्ती में करीब 100 परिवार रहते हैं। बस्ती के नागरिकों का कहना है कि वह 18 मई को मुख्यमंत्री का आवेदन दे कर गुहार लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...