शीघ्र शुरू होगी लघु सिंचाई परियोजना
गंजबासौदा| विधानसभा क्षेत्र के गांव केशरी में लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत मूडरी बैराज एवं गांव सैरवासा बैराज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। विधायक निशंक जैन ने बताया कि इस सिंचाई परियोजना के लिए प्रथम दृष्टया तकनीकी एवं वित्तीय साध्यता का परीक्षण, जल की उपलब्धता, डूब क्षेत्र, वन भूमि एवं वित्तीय मापदंडों के आधार पर मप्र शासन के जल संसाधन विभाग भोपाल के आदेश से परियोजना का डीपीआर तैयार करने की स्वीकृत जारी की जा चुकी है । मूडरी (भिलाया) बैराज परियोजना, 190 हैक्टेयर में निर्मित होगी। इसकी लागत 330.60 (लाख) होगी। सिरावदा (खेरोदा) बैराज 180 हैक्टर में निर्मित होगा। इसकी लागत 313. 20 लाख होगी। परियोजना का निर्माण होते ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा। इससे मूडरी, पधार, नहारिया, भिलांय, सिरावदा खेरोदा आदि गांव लाभांवित होंगे।